Skip to main content

Present Continuous Tense in Hindi with Rules and Examples



Present Continuous Tense in Hindi

Present Continuous Tense की पहचान

हिंदी के जिन वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूँ आदि शब्द आते हैं, वे वाक्य अंग्रेज़ी के Present Continuous Tense के होते हैं।

इस Tense से पता चलता है कि कोई कार्य वर्तमान समय में जारी है।

### उदाहरण:

 मैं पढ़ रहा हूँ।

 वह खेल रही है।

 बच्चे दौड़ रहे हैं।

## Present Continuous Tense के मुख्य नियम

1. इस काल में कार्य के जारी रहने का समय (Time) नहीं दिया जाता।
2. इस Tense में:
- I के साथ am
- He, She, It तथा एकवचन कर्ता (Singular Subject) के साथ is
- बाकी सभी Subjects के साथ are लगाया जाता है।
3. Main Verb की First Form में -ing जोड़ते हैं।

# Present Continuous Tense Formula
Present Continuous Tense in Hindi with Rules and Examples

## Affirmative Sentences Rule

Subject + is/am/are + Verb (1st form) + ing + Object + Other words

### Examples

1. वह आजकल कठिन परिश्रम कर रहा है।
He is working hard nowadays.
2. मैं पत्र लिख रहा हूँ।
I am writing a letter.
3. तुम नदी में तैर रहे हो।
You are swimming in the river.
4. वे फूल तोड़ रहे हैं।
They are plucking flowers.

# -ing जोड़ने के नियम

## Rule 1

जिन क्रियाओं के अंत में e हो, वहाँ e हटाकर ing जोड़ते हैं।

### Examples

- live + ing = living
- write + ing = writing
- come + ing = coming

## Rule 2

यदि Verb के अंत में एक Consonant हो और उससे पहले एक Vowel हो, तो अंतिम Consonant को Double करके ing जोड़ते हैं।

### Examples

- sit + ing = sitting
- swim + ing = swimming
- run + ing = running

## Exception (अपवाद)

यदि Verb के अंत में w, r, y आएँ, तो उन्हें Double नहीं करते।

### Examples

- grow + ing = growing
- play + ing = playing
- know + ing = knowing
- enter + ing = entering
- say + ing = saying

# Present Continuous Tense Examples

1. वह गंगा में नहा रहा है।
He is bathing in the Ganga.
2. कैलाश परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
Kailash is preparing for the examination.
3. पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।
The birds are flying in the sky.
4. लड़के घर जा रहे हैं।
The boys are going home.

# Present Continuous Tense Worksheet (Affirmative Sentences)

## Translate the following sentences into English

1. बिल्ली चूहों के पीछे दौड़ रही है।
2. लड़के नदी में नहा रहे हैं।
3. मैं एक पत्र लिख रहा हूँ।
4. तुम कमीज उतार रहे हो।
5. हम अपना पाठ याद कर रहे हैं।
6. पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।
7. वह गंगा में नहा रहा है।
8. कैलाश परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
9. मैं इन विद्यार्थियों को पढ़ा रहा हूँ।
10. तुम एक पुस्तक पढ़ रहे हो।
11. धोबी नदी में कपड़े धो रहा है।
12. शिकारी पक्षियों को पकड़ रहा है।
13. मेरे पिताजी सुबह की गाड़ी से मुंबई जा रहे हैं।
14. हमारे भाई शाम की गाड़ी से दिल्ली से वापस आ रहे हैं।
15. तुम्हारी माताजी मेरी बहन के साथ गंगा जी में स्नान कर रही हैं।
16. लड़के घर जा रहे हैं।

# Present Continuous Tense Negative Sentences

## अनुवाद के नियम

सहायक क्रिया is/am/are और Main Verb के बीच not लगाया जाता है।

## Rule

Subject + is/am/are + not + Verb (1st form) + ing + Object + Other words

## Examples

1. रमेश अपना काम नहीं कर रहा है।
Ramesh is not doing his work.
2. मैं स्टेशन नहीं जा रहा हूँ।
I am not going to the station.
3. वे फुटबॉल नहीं खेल रहे हैं।
They are not playing football.
4. तुम कक्षा में कोई काम नहीं कर रहे हो।
You are not doing any work in the class.

# Present Continuous Tense Worksheet (Negative Sentences 

## Translate the following sentences into English

1. रेलगाड़ी नहीं चल रही है।
2. तुम मेरी आज्ञा नहीं मान रहे हो।
3. वह हरि के साथ नहीं पढ़ रहा है।
4. मोर जंगल में नहीं नाच रहा है।
5. रमेश अब इस मकान में नहीं रह रहा है।
6. डॉक्टर रोगी को दवाई नहीं दे रहा है।
7. वे कक्षा में दंगा नहीं मचा रहे हैं।
8. शिकारी हिरण का पीछा नहीं कर रहा है।
9. बिल्ली चूहे के पीछे नहीं भाग रही है।
10. ये लड़के नदी में स्नान नहीं कर रहे हैं।
11. तुम्हारा नौकर बाजार से फल नहीं ला रहा है।
12. राम अपने पिता को पत्र नहीं लिख रहा है।
13. यह पोस्टमैन आज डाकखाने नहीं जा रहा है।
14. हमारे भाई आज शाम की गाड़ी से देहरादून नहीं जा रहे हैं।
15. मास्टर साहब आज विद्यार्थियों को हिंदी नहीं पढ़ा रहे हैं।

# Present Continuous Tense Interrogative Sentences

## अनुवाद के नियम

### Type 1: Yes/No Questions

जिन वाक्यों की शुरुआत क्या से होती है, उनमें सबसे पहले is/am/are लगाया जाता है।

## Rule

Is/Am/Are + Subject + Verb (1st form) + ing + Object + Other words?

## Examples

1. क्या मैं घर जा रहा हूँ?
Am I going home?
2. क्या रमेश अपना काम कर रहा है?
Is Ramesh doing his work?
3. क्या मैं पार्टी में जा रहा हूँ?
Am I going to the party?
# WH-Word Interrogative Sentences

## Rule

WH Word + is/am/are + Subject + Verb (1st form) + ing + Object + Other words?

## Examples

1. वह क्यों रो रही है?
Why is she crying?
2. तुम कहाँ जा रहे हो?
Where are you going?
3. वे आपस में बात क्यों कर रहे हैं?
Why are they talking to each other?

## Interrogative Negative Sentences Rule

Negative बनाने के लिए Subject के बाद not लगाया जाता है।

### Example

- Why are you not helping him?
- Is she not going to school?

# Present Continuous Tense Worksheet (Interrogative Sentences)

## Translate the following sentences into English

1. क्या सुशील बाग में फूल तोड़ रहा है?
2. क्या गोपाल नदी में तैर रहा है?
3. क्या वे लड़के फुटबॉल खेल रहे हैं?
4. क्या तुम एक पत्र लिख रहे हो?
5. चपरासी घंटी क्यों नहीं बजा रहा है?
6. राम अपने धोबी को 20 रुपये क्यों नहीं दे रहा है?
7. मोहन आजकल कठिन परिश्रम क्यों नहीं कर रहा है?
8. क्या तुम पाठ याद नहीं कर रहे हो?
9. क्या तुम्हारी बहन स्कूल नहीं जा रही है?
10. तुम किसको बुला रहे हो?
11. तुम्हें कौन पढ़ा रहा है?
12. तुम यहाँ क्या कर रहे हो?
13. तुम्हें कौन बुला रहा है?
14. तुम उसकी सहायता क्यों नहीं कर रहे हो?
15. हरि किसके घर जा रहा है?

# Important Tips for Present Continuous Tense

- हमेशा Verb की First Form के साथ ing लगाएँ।
- Singular Subject के साथ is और Plural Subject के साथ are प्रयोग करें।
- “I” के साथ हमेशा am लगता है।
- वर्तमान में चल रहे कार्यों के लिए ही इस Tense का प्रयोग करें।

Exercise in composition 

Change the following sentences as directed:--

1. Hari is reading his book in the room (negative)
2. They are writing letters to their friends (negative)
3. I am bathing in the Ganges (negative)
4. He is running a race in the field (negative)
5. She is not sleeping in the room today (positive)
6. His brother is not stealing a pen (positive)
7. The farmers are not ploughing their fields (positive)
8. My friend is not going to Delhi today (interrogative)
9. Rama's son is not beating Hari (interrogative)
10. They are telling stories now (interrogative)
11. Am I not reading my book carefully? (Assertive)
12. Are they working honestly and sincerely?(Assertive)

# FAQs on Present Continuous Tense

## Present Continuous Tense क्या होता है?

यह ऐसा Tense है जो वर्तमान समय में चल रहे कार्य को दर्शाता है।
## Present Continuous Tense की पहचान क्या है?
हिंदी वाक्य के अंत में “रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूँ” आदि शब्द आते हैं।
## Present Continuous Tense का Formula क्या है?
Subject + is/am/are + Verb+ing + Object
## क्या Present Continuous Tense में Time दिया जाता है?
नहीं, सामान्यतः इस Tense में कार्य के जारी रहने का समय नहीं दिया जाता।

Comments